फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case of assault on six including three doctors

Raebareli News: तीन डॉक्टरों समेत छह पर मारपीट का केस

Fri, 05 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case of assault on six including three doctors
रायबरेली। क्लीनिक के सामने बाइक खड़ी करने पर डॉक्टरों ने एक युवक की न सिर्फ धुनाई की, बल्कि जानमाल की धमकी दी। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों पर मारपीट, जानमाल की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के सुलखियापुर निवासी प्रदीप कुमार के मुताबिक बीते एक सितंबर की रात 8.30 बजे भतीजे का इलाज कराने के लिए शहर स्थित अग्रिम हॉस्पिटल गया था। जल्दबाजी में अपनी बाइक को सर्वेश्वरी डेंटल क्लीनिक नेहरू नगर के सामने खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर डॉक्टरों समेत अन्य लोगों ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर डॉ. प्रभात कुमार यादव, डॉ. आरके यादव, डॉ. एचपी यादव और तीन लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच सीओ सदर अमित सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed