Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case filed against two accountants for fraud in road construction

Raebareli News: खड़ंजा निर्माण में घालमेल पर दो लेखाकारों पर केस

Fri, 04 Jul 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 04 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two accountants for fraud in road construction
सलोन (रायबरेली)। विकासखंड रोहनिया में तैनात दो लेखाकारों पर सरकारी पत्रावलियां गायब करने व गड़बड़ी पर खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है। मामला आडिट के दौरान पकड़ में आया तो कार्यालय में खलबली मची है।
विज्ञापन


रोहनिया के रघुनाथपुर गांव में 2017-18 में खड़ंजा निर्माण व मरम्मत का कार्य कराया गया था। इसमें 1,44,481 रुपये के बिल लगाए गए। ईंट खरीद के लिए राहत ब्रिक फील्ड को 2,40,936 रुपये का भुगतान किया गया। 96,455 रुपये के बिल नहीं लगाए गए। भुगतान की गई राशि से संबंधित पत्रावलियां जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सरकारी समितियां व पंचायत (लेखा) के सामने प्रस्तुत नहीं की गईं।
विज्ञापन


इस कारण खड़ंजा बनाने में खर्च की गई धनराशि का ऑडिट नहीं हो सका। मामला उत्तर प्रदेश विधानसभा की पंचायतीराज समिति से संबद्ध कर दिया गया। जब मामले की समीक्षा की गई तो अधिकारियों ने खर्च की गई धनराशि के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। विकास व निर्माण में खर्च किए गए पैसे व कागजात न देने पर समिति ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ऑडिट के दौरान रघुनाथपुर गांव में कराए गए खड़ंजा के निर्माण व मरम्मत के कार्यों में व्यय की गई धनराशि के भुगतान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। उस समय कार्यालय में लेखाकार के पद पर शिव नारायण मिश्र जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हो गए हैं, जबकि अशोक कुमार सोनकर कार्यरत हैं। दाेनों ने व्यय की गई राशि के दस्तावेज जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को नहीं भेजे।


जानबूझकर सरकारी दस्तावेज कार्यालय से गायब कर दिए गए। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed