{"_id":"5e2b3fb68ebc3e4b3375763d","slug":"case-against-300-women-and-men-protesting-against-caa-four-arrested-raibaraily-news-lko5048927178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरना दे रहे 300 महिला व पुरुषों पर केस, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरना दे रहे 300 महिला व पुरुषों पर केस, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को स्वराज नगर में आंदोलनकारी महिला को धरने से उठाती पुलिस।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन और मार्ग जाम करने वाली 300 महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने गुरुवार रात शहर के टाउनहाल और स्वराजनगर में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया था।
बल प्रयोग कर हटा भी दिया था। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस प्रदर्शनकारी महिला व पुरुषों की पहचान करने में जुट गई है। शहर के तेलियाकोट मोहल्ला स्थित टाऊन हाल, स्वराजनगर में बुधवार से सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन चल रहा था। गुरुवार रात भी प्रदर्शन हुआ। सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया गया।
रात में मामला गंभीर होने पर डीएम-एसपी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। सदर कोतवाली के अलावा भदोखर, जगतपुर, हरचंदपुर थाने की पुलिस के अलावा एएसपी नित्यानंद राय, सिटी मजिस्ट्रेट योगराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। रात में पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक व हाथापाई भी हुई। रातभर महिलाएं टाउन हाल में धरने पर बैठी रहीं।
विज्ञापन
महिलाएं कहारों का अड्डा के पास सड़क मार्ग जाम कर दिया। किसी तरह पुलिस ने जाम हटवाकर महिलाओं को बाहर किया, लेकिन वह प्रदर्शन करती रही। रोकने के बावजूद प्रदर्शन खत्म न करने पर सदर कोतवाली पुलिस ने 300 पुरुष व महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि पुलिस ने महताब, कुतुबुद्दीन, शानू, अर्चना को धारा 151 मे गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं 300 महिला-पुरुष के खिलाफ धारा 341,188 के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ देशद्रोह की धारा में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीएए के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लेकर 107-116 और धारा 144 का उल्लंघन करने वालो को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। नोटिस मिलने से लोगों में हड़कंप मचा है।
सीओ गोपीनाथ सोनी ने बताया कि 25 लोगों को नोटिस दिया गया है। जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ गिरफ्तारी की जाएगी और जेल भेजा जाएगा। सीओ ने बताया कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और फोटो के जरिए पहचान की जा रही है। पहचान होते ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोग समझदारी दिखाते हुए कानून का उल्लंघन न करें, वरना जेल भेजा जाएगा।