फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case against 17 for blocking road and creating ruckus

Raebareli News: रोड जाम और हंगामा करने पर 17 के खिलाफ केस

Sun, 04 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case against 17 for blocking road and creating ruckus
रायबरेली। सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद हंगामा करने वाले 17 लोगों पर मिल एरिया थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर ट्रक पर पथराव, राहगीरों के साथ अभद्रता और रोड जाम करने का आरोप है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह के मुताबिक मलिकमऊ की रहने वाली अराधना (18) की बृहस्पतिवार रात ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान लोगों ने ट्रक पर पथराव करके शीशा तोड़ दिया था। राहगीरों के साथ अभद्रता करते हुए कहासुनी की। पुलिस पहुंची तो सरकारी कार्य में बाधा डाला।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक के मुताबिक किसी तरह लोगों को शांत कराकर युवती का शव पोस्टमार्टम हाऊस ले जाया गया। इस दौरान फिर लोग आक्रोशित हो उठे और रायबरेली-डीह मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शुभम, हिमांशू पासी, लकी सिंह, अर्पित, अभिषेक, बड़े, राहुल और आठ-दस अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पथराव, रोड जाम करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed