फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car hits divider and collides with bike; three injured

Raebareli News: डिवाइडर से टकराकर बाइक से भिड़ी कार, तीन घायल

Sun, 14 Jun 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 14 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car hits divider and collides with bike; three injured
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार सुबह बारिश के कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक से भिड़ गई। हादसे में चिकित्सक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शहर के नेहरू नगर निवासी डॉ. रजत पांडेय (38) अपने साथी पुलिस लाइन निवासी राजेश (40) के साथ सुबह सात बजे रायबरेली से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर कुचरिया गांव के पास बरसात का पानी भरा होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद बाइक सवार कठगर निवासी कुलदीप (32) को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार और बाइक सवार युवक घायल हो गए।


डिवाइडर से टकराने के चलते कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल रजत पांडेय क्लीनिक चलाते हैं। किसी काम के सिलसिले में प्रयागराज जा रहे थे। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। डॉ. रजत का एम्स में इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed