{"_id":"5fb7ff4a8ebc3e9b9e6c735e","slug":"cannal-cleaning-raibaraily-news-lko5509266145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की सफाई का काम धीमा देख लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की सफाई का काम धीमा देख लगाई फटकार
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। शारदा नहर लखनऊ खंड के अधीक्षण अभियंता एके जैन ने सहायक अभियंता विनय कुमार एवं अवर अभियंता पंकज शिवहरे के साथ शिवगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण कर नहरों की हालत परखी। उन्होंने गूढ़ा रजबहा, चंदापुर माइनर, भवानीगढ़ माइनर, रायपुर माइनर, रुस्तमगंज माइनर, शिवली माइनर की साफ-सफाई का जायजा लिया। धीमी रफ्तार से चल रहे काम को देखकर नाराजगी जताई और मातहतों को फटकार लगाई।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि हर हाल में 30 नवंबर तक पूरी गुणवत्ता के साथ नहरों की सफाई और मिट्टी बराबर करने का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मीडिया से बातचीत में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लखनऊ खंड शारदा नहर लखनऊ के रायबरेली जनपद में तीन रजबहा और 24 अल्पिकाएं हैं। सभी अल्पिकाओं में हेड से टेल तक सफाई कार्य कराया जा रहा है।
इस क्षेत्र में शिवगढ़, गूढ़ा, सेहगों रजबहा में बजट के हिसाब से सफाई कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने मांग की कि शिवगढ़ और सेहगों रजबहा में हेड से टेल तक सफाई कराई जाए, तभी अंतिम छोर पर पानी पहुंच सकेगा और किसान अपने खेतों में सिंचाई कर सकेंगे। इस पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। हेड से टेल तक पानी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर तक सभी नहरों में पानी आ जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ को दो डॉक्टर समेत चार गैर हाजिर मिले
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी के सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने शुक्रवार को डीह सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण के साथ ऑपरेशन कक्ष, जच्चा-बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया। परिसर को चेक किया तो गंदगी मिली, जिस पर नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए। बगैर छुट्टी के डॉॅ. शशि वर्मा, डॉ. विनोद यादव, अनूप बाजपेई, हरेंद्र प्रताप सिंह अनुपस्थिति मिले। सभी का जवाब मांगा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थिति रहे।