{"_id":"698395d95e68f8e80609ce87","slug":"cancer-patients-will-soon-get-radiotherapy-facility-raebareli-news-c-101-1-slko1033-150396-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कैंसर रोगियों को जल्द मिलेगी रेडियोथेरेपी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कैंसर रोगियों को जल्द मिलेगी रेडियोथेरेपी की सुविधा
Thu, 05 Feb 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस कैंसर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अपर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंकोलॉजी विभाग शुरू होने के बाद से संस्थान सभी मरीजों को एडवांस्ड कैंसर ट्रीटमेंट दे रहा है।
पीड़ितों को कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और हार्मोनल थेरेपी की सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के फेज दो में फंड मिलते ही जल्द ही रेडियोथेरेपी की सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में कैंसर के मरीजों और उनके तीमारदारों को बीमारी से बचने, बचाने और इलाज के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की समन्वयक और रेडिएशन आंकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रूपाली ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों में बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करना है। रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और फैकल्टी इंचार्ज डॉ. गौरव त्रिवेदी ने कहा कि यूनाइटेड बाय यूनिक थीम पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनन्या सोनी ने सिर और गर्दन के कैंसर को रोकने के लिए तंबाकू के इस्तेमाल को छोड़ने के महत्व पर ज़ोर दिया। डॉ. वंदना वर्मा ने सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के महत्व पर ज़ोर दिया। डॉ. सुयश और डॉ. दीपक राजपूत ने ब्रेन ट्यूमर, थायराइड और ब्रेस्ट कैंसर के लिए सर्जिकल सुविधा की उपलब्धता के बारे में बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीन डॉ. नीरज कुमारी, उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह और वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र राय ने भी जागरूक किया। डॉ. केडी सिंह, डॉ. अरुणप्रीत कौर, डॉ. मिलनदीप आदि मौजूद रहे।