{"_id":"5fb9477f8ebc3e75047cf0fd","slug":"call-of-320-polling-personnel-raibaraily-news-lko5510798197","type":"story","status":"publish","title_hn":"320 मतदानकर्मियों को बुलावापत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
320 मतदानकर्मियों को बुलावापत्र भेजा
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ खंड के शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी पद के लिए आगामी एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए 320 कर्मचारियों को बुलावापत्र भेजा गया है। साथ ही 80 माइक्रो आब्जर्वरों की भी तैनाती की गई है। मतदान कर्मचारियों को 23 नवंबर और 27 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी को तय तारीख पर डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित इंदिरा गांधी सभागार में अपने के आदेश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षक व स्नातक विधायक पद के लिए आगामी एक दिसंबर को मतदान होना है। जिले में 21 मतदान केंद्रा बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 62 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के साथ ही रिजर्व में भी पॉर्टियां रखने के लिए 80 पोलिंग पार्टिंग बनाई जाएगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी शामिल रहेंगे। इसी के हिसाब से 320 कर्मचारियों को बुलावापत्र भेजा गया है। मतदानकर्मियों को 23 नवंबर और 27 नवंबर को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।
प्रत्येक बूथ पर एक-एक माइक्रोऑब्र्जर तैनात होगा। जिले में 80 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सात जोनल मजिस्ट्रेटों को साथ ही 28 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। कर्मचारियों को समय से प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। समय से प्रशिक्षण में शामिल न होने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।