फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bypass on the Khiron-Drigpalganj road submerged

Raebareli News: खीरों-दृगपालगंज मार्ग पर बाईपास डूबा

Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bypass on the Khiron-Drigpalganj road submerged
खीरों के बसहा नाले पर शनिवार को निर्माणाधीन पुल के पास बाईपास पर भरा पानी। 
खीरों। खीरों-दृगपालगंज मार्ग पर उदवतखेड़ा मजरे जेरी के पास निर्माणाधीन बसहा नाला पुल का बाईपास पानी में डूब गया है। इससे छोटे और भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। दस गांवों का संपर्क टूट गया है। पानी भरा होने से पैदल आने-जाने वाले लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। आवागमन के लिए वाहन सवारों को पांच से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


असल में निर्माणाधीन पुल के पास बाईपास तो बनाया गया है लेकिन जल निकासी के लिए ह्यूम पाइप काफी ऊपर लगा दिया गया है। इस कारण बारिश के बाद पानी आसपास के खेतों में भर गया है। अब पानी बाईपास के ऊपर से बह रहा है। ऐसे में दृगपालगंज, जेरी, उदवतखेड़ा, रामपुर, मुस्तकीमगंज, तरवा बरवा, डुमटहर, लल्लाखेड़ा, अतरहर समेत कई गांवों का संपर्क टूट गया है। ब्लॉक मुख्यालय, तहसील लालगंज, जिला मुख्यालय, लखनऊ आने-जाने का रास्ता बाधित है। अब ग्रामीणों को पाहो-चड़ौली, गोहनामऊ-रनापुर होकर निकलना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



संक्रमण फैलने की आशंका
पड़ोसी जनपद उन्नाव की ओर से भी पानी आने के कारण नाले में बड़ी संख्या में मृत मछलियां बहकर आ रही हैं। ग्रामीण बिंदादीन, असफाक, बीरेंद्र, राजेंद्र ने बताया कि पानी दूषित होने के साथ काला और बदबूदार हो गया है। संक्रमण और दुर्गंध से भी जूझना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बाईपास डूबने से किसान खेतों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में वे अपने खेतों की रखवाली करने नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी कम होने पर ठीक कराया जाएगा
अचानक भारी बारिश से पानी अधिक हो गया, जिससे बाईपास डूब गया। मजदूरों के टेंट और निर्माण सामग्री भी पानी में डूब गई। निर्माण कार्य बंद हो गया। पानी कम होते ही बाईपास ठीक कराकर आवागमन बहाल कराया जाएगा।
गुल मोहम्मद, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed