फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   businessman thrown on railway track after cutting both hands in raebareli

व्यापारी के दोनों हाथ काट कर रेलवे ट्रैक पर फेंका, युवक की हालत गंभीर

Sun, 23 Jun 2019 01:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
businessman thrown on railway track after cutting both hands in raebareli
जिला अस्पताल में भर्ती सिंटू। - फोटो : amar ujala

एक व्यापारी के दोनों हाथ काटकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। सुबह जब व्यवसायी खून से लथपथ मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


व्यवसायी के दोनों कटे हाथ बोरे में भरकर जब परिवारीजन एसपी दफ्तर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। एसपी के न मिलने पर पीड़ित परिवार ने एएसपी से गुहार लगाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमत उल्लागंज निवासी संत मिलन उर्फ सिंटू (30) वैवाहिक कार्यक्रमों में लाइट लगवाने का काम करता है। शुक्रवार की शाम से संत मिलन घर से गायब हो गया था। खोजबीन के बाद भी संत मिलन का कोई पता नहीं चला। सुबह गंगागंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास संत मिलन रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दोनों हाथ ट्रैक के किनारे कुछ दूरी पर पड़े मिले। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।  पीड़ित पक्ष दोनों हाथ बोरे में भरकर एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी के न मिलने पर एएसपी शशिशेखर सिंह से मुलाकात करके मामले में कार्रवाई की मांग की। 


घायल के पिता कमलेश कुमार समेत अन्य परिवारीजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते कुछ लोगों ने संतमिलन का ये हाल किया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल के पिता कमलेश की तहरीर पर गांव की रहने वाली तारा देवी, सोनम, सोनू, मोनू, बिंदादीन और तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed