{"_id":"58b310ae4f1c1bbf56830e10","slug":"businessman-shot-dead-full-of-jewelery-bags-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जेवरात से भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जेवरात से भरा बैग लूटा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी काे मारी गाोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उससे जेवरात से भरा बैग लूट लिया गया। गोली उसके कनपटी के पास लगी। बेखौफ बदमाशों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब वह बाइक से घर जा रहा था।
वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरगदाही निवासी विनोद सोनी (32) की गदागंज क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा पर सराफा की दुकान है। रात में दुकान बंद करके विनोद बाइक से घर जा रहा था। माधवपुर जंगल के पास जैसे ही पहुंचा, वैसे ही बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। इससे पहले कि विनोद कुछ समझ पाता, बदमाशों ने तमंचा कनपटी पर सटाकर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में कितने रुपये के जेवरात थे, इसका पता नहीं चल सका है। विनोद की हत्या की सूचना पर उसका भांजा शीलू सोनी समेत अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
सराफा व्यवसायी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी है। लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सीओ एसपी उपाध्याय का कहना है कि गोली मारकर सराफा व्यवसायी की हत्या की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर जल्द बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी।
गदागंज थानेदार हंसराज यादव वारदातों को छिपाने में कितना माहिर हैं, यह सराफा व्यवसायी की हत्या की वारदात से पता चला। सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं थानेदार यह दावा करते रहे कि नीलगाय से टकराने के चलते सराफा व्यवसायी की मौत हुई है।
वहीं सीओ ने हत्या किए जाने की बात बताई। इससे जाहिर है कि एसपी अब्दुल हमीद ने भले ही घटनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हों, लेकिन थानेदार मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।