फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Business leaders duped doctors of Rs 90 lakh

Raebareli News: व्यापारी नेताओं ने चिकित्सकों से ठगे 90 लाख रुपये

Wed, 18 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Business leaders duped doctors of Rs 90 lakh
रायबरेली। शहर के दो चिकित्सकों ने दो अलग-अलग व्यापारी नेताओं पर 90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित चिकित्सकों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अब दिया गया पैसा मांगने पर उन्हें जान माल की धमकी दी जा रही है। चिकित्सकों की तहरीर पर मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस आरोपी व्यापारी नेता त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व रविंदर सिंह छाबड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन निवासी डॉ. संजीव जायसवाल ने बताया कि व्यापारी नेता त्रिलोचन सिंह छाबड़़ा का उनके अस्पताल में आना जाना था। आरोप है कि 2016 से लेकर अब तक प्रापर्टी दिलवाने के नाम पर व्यापारी नेता कई किस्तों में उनसे 70 लाख रुपये ले चुका है। जब अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो व्यापारी नेता ने पहले तो व्यापार मेंं घाटा होने की बात कही फिर पैसा लौटाने से इंकार कर चुप रहने के लिए जानमाल की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


उधर, विष्णु नगर निवासी डॉ. मनीष त्रिवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह की सैर के दौरान लगभग तीन साल पहले उनकी मुलाकात फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी रविंदर सिंह छाबड़ा से हुई थी। रविंदर सिंह ने व्यापार करने के नाम पर 20 लाख रुपये उधार लेकर उसे जल्दी लौटाने की बात कही थी। अब पैसा मांगने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों चिकित्सकों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर आरोपी व्यापारी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed