फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Buses carrying candidates left for Kannauj, Hardoi and Etawah

Raebareli News: अभ्यर्थियों को लेकर बसें कन्नौज हरदोई व इटावा के लिए रवाना

Sat, 06 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 06 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Buses carrying candidates left for Kannauj, Hardoi and Etawah
रायबरेली रेलवे  स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस से उतरते अभ्यर्थी व यात्री।
रायबरेली। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा दिलाने के लिए रोडवेज की बसें अभ्यर्थियों को लेकर संबंधित जिलों के लिए रवाना हुईं। शुक्रवार को दिन में तो सन्नाटा रहा, लेकिन शाम होते ही भीड़ बढ़ गई। एक-एक करके फुल होते ही बसों को कन्नौज, हरदोई, इटावा आदि जिलों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने स्वयं कमान संभाली और स्टाफ के साथ अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर भेजा। पूरी रात बसों का संचालन होगा। इसके लिए रात में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह परीक्षा शुक्रवार व शनिवार को दो पालियों में होनी है।
विज्ञापन

जिले में सुल्तानपुर और जौनपुर के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा 34 हजार से अधिक बच्चे इटावा, उन्नाव, कन्नौज, वाराणसी, कानपुर, हरदोई जिले जाएंगे। बच्चों को संबंधित जिलों तक पहुंचने के लिए रायबरेली डिपो की 166 बसों को लगाया गया है। डिपो के चालकों व परिचालकों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। शुक्रवार को सुबह से ही डिपो में बसों को लाइन से खड़ा कराया गया। परीक्षार्थियों के आते ही उन्हें बसों में बैठाकर रवाना किया गया। शाम छह बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। बसों के फुल होते ही उन्हें भेज दिया गया। ऐसा करने से डिपो परिसर में ज्यादा भीड़ नहीं रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर आज और कल नहीं होगा बसों का संचालन
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा को देखते हुए दिल्ली रूट पर शुक्रवार से तीन दिन के लिए बसों का संचालन रोक दिया गया है। दिल्ली रूट की बसों को हरदोई, कन्नौज, इटावा आदि रूटों पर लगाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को समय से पहुंचाया जा सके। शनिवार व रविवार को भी दिल्ली रूट पर बसें नहीं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed