{"_id":"68eabf5ed70bee2038069412","slug":"bus-window-shattered-due-to-firecracker-blast-raebareli-news-c-101-1-slp1006-142743-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पटाखे की धमक से बस का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पटाखे की धमक से बस का शीशा टूटा
Sun, 12 Oct 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कस्बे में पटाखे की धमक से टूटा बस का शीशा।
लालगंज। कस्बे में लखनऊ रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। तभी वहां से गुजर रही रोडवेज बस के सामने तेज धमाका हुआ। विस्फोट की आवाज से बस का अगला शीशा टूट गया। अचानक हुए धमाके से बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
लोगों के मुताबिक आलमबाग डिपो की बस लखनऊ की ओर जा रही थी। उसी समय करवा चौथ का उत्सव चल रहा था। सड़क किनारे कुछ बच्चे पटाखे जला रहे थे। तेज धमाका बस के बिल्कुल सामने हुआ। इससे बस का शीशा टूटकर बिखर गया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
लक ने बस को तुरंत रोक कर स्थिति को संभाला। घटना के समय बस में 20 यात्री बैठे थे। घटना की जानकारी परिचालक ने विभागीय अधिकारियों को दी है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी।