{"_id":"62f693e571862446fa4be7af","slug":"bus-raibaraily-news-lko64368194","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा में फूला बहनों का दम, खड़े होकर किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा में फूला बहनों का दम, खड़े होकर किया सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बस स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। रोडवेज अफसरों की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नाकाफी रही। भीड़ अधिक होने के कारण बसें कम पड़ीं और मुसाफिरों को सफर में परेशानी उठानी पड़ी।
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सरकारी बसों में दो दिन तक मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। बस अड्डे पर तो बस चालक महिला यात्रियों को बैठाने से नहीं रोक पाए, लेकिन रास्ते में बस चालकों ने महिला यात्री दिखने पर बस ही नहीं रोकीं।
ऐसे में तमाम महिलाओं को अपने वाहनों से भाइयों के घर पहुंचना पड़ा। बसों में महिलाओं को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी, क्योंकि बसों की संख्या यात्रियों की तुलना में बहुत ही कम रहीं।
विज्ञापन
सिविल लाइन में लखनऊ व प्रयागराज की ओर से आने वाली बसों का बहनों को इंतजार करना पड़ा। बसों में भीड़ होने के कारण बहनों को यात्रा करने में परेशानी हुई।