{"_id":"623e0f218f694b1a5b653272","slug":"bus-raibaraily-news-lko6231231120","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी पेट्रोल पंप से ईधन लेकर दौड़ाई जा रहीं सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी पेट्रोल पंप से ईधन लेकर दौड़ाई जा रहीं सरकारी बसें
विज्ञापन
रायबरेली। डीजल पर महंगाई का असर रायबरेली डिपो में भी दिख रहा है। यही वजह है कि अब निजी पेट्रोलपंप से ईंधन भरवाकर सरकारी बसों को दौड़ाया जा रहा है।
यात्रियों की जेब पर अधिक बोझ न पड़े और डिपो की इनकम में कटौती न हो, इसी को लेकर डिपो के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। हालांकि जेल रोड पर जिस पेट्रोल पंप में बसों में डीजल भरवाया जा रहा है, वहां बसों के पहुंचने के कारण सड़क पर जाम लगने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रायबरेली डिपो में मौजूदा समय में 187 बसों का संचालन किया जा रहा है। हर दिन इन बसों से करीब 25 हजार मुसाफिर सफर करते हैं।
इधर, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रायबरेली डिपो की बसों में डीजल के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का पेट्रोल पंप है, लेकिन यहां पर डीजल न भरवाकर अब सरकारी बसों में ईंधन भरवाने का काम जेल रोड स्थित एक पेट्रोलपंप पर कराया जा रहा है।
रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अक्षय कुमार का कहना है कि सरकार की तरफ से सभी पेट्रोल पंपों में डीजल के दाम कम कर दिए गए थे, जबकि उनके डिपो में लगे पेट्रोल पंप पर डीजल के दाम कम नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
उनके डिपो में लगे पेट्रोलपंप से प्रति लीटर डीजल 91 रुपये में मिल रहा था, जबकि शहर में लगे अन्य पेट्रोल पंपों पर डीजल 87.23 रुपये में मिल रहा था।
इसे देखते हुए एक माह से पहले से ही बसों में डीजल भरवाने का काम जेल रोड स्थित पेट्रोलपंप में कराया जा रहा है। हालांकि जेल रोड पर बसों की भीड़ होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन जाम की समस्या रहती है।