{"_id":"61d738c204ce761ba90e9de7","slug":"burning-effigies-of-punjab-cm-and-sonia-gandhi-raibaraily-news-lko6123339132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सीएम और सोनिया गांधी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सीएम और सोनिया गांधी का फूंका पुतला
विज्ञापन
रायबरेली। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री, सांसद सोनिया गांधी का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच नोकझोंक भी हुई। भाजपाइयों ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो।
भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव की अगुवाई में दीवानी कचहरी गेट के बाहर पंजाब के पीएम और पंजाब के विधायक अंगद सिंह का पुतला फूंका गया।
इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बावजूद भाजपाइयों ने पुतला फूंका। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हुए भाजपाइयों को शांत कराया। अनीता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें घर पर नजरबंद किया।
बावजूद इसके उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पुतला फूंका। कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें। सोनिया गांधी को भी पीएम से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय की अध्यक्षता में मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा में हुुई चूक पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सौरभ पांडेय, अभिनाश शुक्ला आनंद सिंह, जतन पाठक, शिवम मिश्रा, सुमित पांडेय, निलेश सचान मौजूद रहे।
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास सांसद सोनिया गांधी का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। नगर अध्यक्ष अखिलेश तिवारी का कहना है कि जिस तरह से पाकिस्तान बॉर्डर के पास प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया, यह षड्यंत्र है और इस पर जांच होनी जरूरी है। इस मौके पर भूपेंद्र श्रीवास्तव, सुमित त्रिपाठी मौजूद रहे।