{"_id":"617c36bb190749724b18c48b","slug":"burn-other-items-including-mobiles-worth-rs-22-lakh-raibaraily-news-lko602344093","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख के मोबाइल समेत अन्य सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख के मोबाइल समेत अन्य सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी (रायबरेली)। भोजपुर कस्बे में मोबाइल की दुकान में गुरुवार रात आग लगने से 22 लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
दुकान के अंदर धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली में दी है।
भोजपुर निवासी श्रवण कुमार की कस्बे में मोबाइल की दुकान है। गुरुवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में अचानक आग लग गई।
दुकान के अंदर से धुआं निकलते देख आसपास के लोग दौड़े। लेकिन शटर बंद होने के कारण वह आग बुझाने में विफल रहे। दुकानदार को मौके पर बुलाया गया।
रात करीब 12 बजे शटर खोलकर किसी तरह आग बुझाई गई। पीड़ित ने बताया कि लपटों में 110 स्मार्टफोन, 150 कीपैड फोन, टैबलेट समेत 22 लाख रुपये का सामान जल गया है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी एसओ राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।