फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bully got into scuffle with police and set bike on fire by pouring petrol on it In Raebareli Police arrested

UP News: दंबग का उत्पात, पुलिस से हाथापाई... पेट्रोल डालकर फूंक दी 112 की बाइक; गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 01:05 PM IST
सार

रायबरेली में दंबग ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस से हाथापाई की। यहां तक कि पेट्रोल डालकर 112 की बाइक फूंक दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से फरसा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
bully got into scuffle with police and set bike on fire by pouring petrol on it In Raebareli Police arrested
दंबग ने पेट्रोल डालकर फूंक दी 112 की बाइक; गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को दबंग ने जमकर उत्पात मचाया। डायल 112 के वाहन को फूंक दिया गया। पुलिस से हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मामला मिल एरिया थाना इलाके के उमरा गांव का है। यहां का रहने वाला रामकिशोर गांव में आए दिन लोगों के साठ मारपीट और दबंगई करता है। सुबह उसने यहीं के रहने वाले मोहन को किसी बात पर लाठी से पीट दिया। 
विज्ञापन




इससे उसका हाथ टूट गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो रामकिशोर घर से फरसा ले आया। गांववालों को दौड़ा लिया। रामकिशोर की दबंगई से दहशत में आए गांववालों ने डायल 112 को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस पूछताछ कर रही थी। तभी रामकिशोर ने पुलिस के वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरसा बरामद कर लिया गया है। पुलिस की गाड़ी जल गई है। हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed