फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Budget of 20 crores will be got, laying sewer line

20 करोड़ रुपये का मिला बजट, होगा सीवर लाइन बिछाने का काम

Mon, 01 Jul 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Budget of 20 crores will be got, laying sewer line
रायबरेली। ढाई लाख आबादी को सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए शहर में अब फिर से सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। धन की कमी से सीवर लाइन बिछाने का कार्य बंद हो गया था। शासन की ओर से 20 करोड़ रुपये का बजट दे दिया गया है। अफसरों का मानना है कि बजट मिलने के बाद इस कार्य को कराने में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में 111 करोड़ रुपये से सीवर लाइन बिछाने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू कराया गया है। इस कार्य को शुरू कराए गए एक साल का समय बीत गया है। कार्यदायी संस्था जलनिगम इस कार्य को धारकुरे कंपनी से करा रही है। पहले किश्त के रूप में शासन की ओर से 14 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस पर कार्य शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

कुछ खामियों व धन की कमी के चलते करीब सीवर लाइन बिछाने का कार्य बंद हो गया था। इसके लिए धन की मांग शासन से की गई थी। अब शासन की ओर से बजट दे दिया है। ऐसे में सोमवार से सीवर लाइन बिछाने का कार्य फिर शुरू हो जाएगा। सीवर लाइन बिछने के बाद शहर की ढाई लाख आबादी को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। शहर के गोरा बाजार, राजकीय कॉलोनी, पीएसी रोड आदि स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य कराया गया है। अन्य मोहल्लों में भी सीवर लाइन बिछाने का कार्य अब शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपयोगिता प्रमाणपत्र मिलने के बाद शासन से 20 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। नगर पालिका की ओर से 14 करोड़ रुपये के कराए गए कार्यों की जांच की थी। जांच में कुछ खामियां मिली थी, जिसे कार्यदायी संस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए थे। इस पर नगर पालिका ने उपयोगिता प्रमाणपत्र देने से इंकार कर दिया था। कहा जा रहा है कि कार्यदायी संस्था की ओर से ठीक ढंग से कार्य कराए जाने की बात पर पालिका की ओर से उपयोगिता प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसके बाद सीवर लाइन के लिए शासन से 20 करोड़ रुपये का बजट मिल पाया।
ईओ, नगर पालिका रायबरेली बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि कार्यदायी संस्था को उपयोगिता प्रमाणपत्र देने के बाद शासन से दूसरी किश्त सीवर लाइन बिछाने के लिए मिल गई है। कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत दी गई है कि जो भी कार्य कराया जाए, वह ठीक ढंग से कराया जाए। समय-समय पर इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में कहीं कोई गड़बड़ मिलेगी तो कार्य को रुकवा दिया जाएगा।

एक्सईएन, जलनिगम जर्नादन सिंह ने कहा कि अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि और मिली है। पहले किश्त में योजना के तहत 14 करोड़ रुपये मिले थे। धन मिलने के बाद सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रयास है कि जल्द सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed