फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Brother and sister got success in Flyer NEET

Raebareli News: फ्लायर नीट में भाई-बहन को मिली सफलता

Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister got success in Flyer NEET
परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद आस्था व अथर्व को मिठाई ​खिलाते पिता प्रभाकर श्रीवास्तव व सा
रायबरेली। शाबाश आस्था और अथर्व। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने के एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में इन दोनों भाई-बहन ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। दोनों बच्चों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में भी अपनी मेधा की चमक बिखेरी।
विज्ञापन


जिले में ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर मुकाम बनाया था। अब नीट में मिली सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। दोनों मेधावी कहते हैं कि वे अपने और परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से जुटे हैं। नीट-यूजी के परिणाम शनिवार को घोषित हुए। नतीजों का ऐलान होते ही शहर के एक शिक्षक के परिवार में खुशी छा गई।
विज्ञापन


यह खुशियां जश्न में उस समय तब्दील हो गई, जब बधाई देने वालों का तांता लग गया है। सलोन विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पकसरावां में अध्यापक प्रभाकर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी दीपशिखा की पुत्री आस्था श्रीवास्तव और पुत्र अथर्व श्रीवास्तव को नीट में सफलता मिली है। आल इंडिया स्तर पर नीट में आस्था को 55076 और अथर्व को 11303 रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था ने वर्ष 2020 में 94.66 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्हें राज्य स्तर पर पांचवां स्थान मिला था। इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण की, जिसमें 92 प्रतिशत अकों के साथ राज्य स्तर पर नौवां स्थान बनाया था। अथर्व ने वर्ष 2022 में हाईस्कूल की परीक्षा 97 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की और राज्य स्तर पर पांचवां स्थान बनाया। इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024 में 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में आस्था बीएसएसी फाइनल तो अथर्व बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed