{"_id":"63164748238c3a5e0d27ab4b","slug":"broken-gate-while-closing-the-crossing-stopped-ganga-gomti-raibaraily-news-lko6469425119","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग बंद करते समय टूटा फाटक, गंगा गोमती को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग बंद करते समय टूटा फाटक, गंगा गोमती को रोका
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज रेल मार्ग पर गंगा गोमती एक्सप्रेस को पास कराने के लिए सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया जा रहा था, तभी अचानक गेट टूट गया। क्रॉसिंग बंद न होने से सड़क यातायात चालू था, जिससे गंगा गोमती को करीब 10 मिनट रोकना पड़ा। गेटमैन ने चेन लगाकर सड़क यातायात रोका, फिर गंगा गोमती को धीमी रफ्तार से पास कराया। बाद में गेट सही कराया गया।
रेलवे क्रॉसिंग गेट टूटने का हादसा रविवार रात करीब पौने नौ बजे हुआ। सवैया धनी की क्रॉसिंग संख्या 1-ए ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर स्थित है। इस वजह से इस सड़क पर वाहनों का आवागमन भी अधिक रहता है। गंगा गोमती ट्रेन रायबरेली से ऊंचाहार की तरफ आ रही थी, जिसे पास कराने के लिए सवैया धनी की क्रॉसिंग को बंद किया जा रहा था।
तभी अचानक गेट टूटकर जमीन पर गिर गया और सड़क यातायात को नहीं रोका जा सका। गेट टूटने से क्रॉसिंग पार कर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। गंगा गोमती ट्रेन को रोका गया। गेटमैन महेंद्र कुमार ने टूटे गेट की जगह चेन लगाकर सड़क यातायात रोका, फिर गंगा गोमती एक्सप्रेस को धीमी रफ्तार से पास कराया।
विज्ञापन
गेटमैन की सूचना पर रेलकर्मी पहुंचे, लेकिन रात में गेट ठीक नहीं हो सका। इसीलिए सुबह तक गुजरने वाली गाड़ियों को चेन लगाकर धीमी रफ्तार से पास कराया गया। सोमवार को सुबह सिग्नल इंस्पेक्टर तौसीफ हुसैन अपनी टीम के साथ पहुंचे और गेट की मरम्मत कर उसे ठीक किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। ट्रक की टक्कर से गेट टूटने की बात भी कही जा रही है, लेकिन ऐसी कोई सूचना आरपीएफ को नहीं दी गई है। सिग्नल इंस्पेक्टर ने बताया कि क्रॉसिंग बंद करते समय गेट टूट गया था, जिसे ठीक करके यातायात सामान्य कर दिया गया है।