फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bride

अगले साल तीन नये पुलों पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bride
1-रायबरेली में शनिवार को राही ब्लॉक क्षेत्र के कोरचंदामऊ गांव के निकट सई नदी में निर्माणाधीन पुल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले से होकर निकली सई नदी पर तीन पुलों का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इनके बन जाने से करीब 20 हजार ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 2022 तक इन पुलों से लोग फर्राटा भरने लगेंगे। इन पुलों में एक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि दो पुलों पर काम तेजी से चल रहा है। पुलों के निर्माण में करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने है। यह कार्य सेतु निर्माण इकाई प्रयागराज की ओर से कराया जा रह है।
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर और रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे को जोड़ेगा पुल
राही। ब्लॉक क्षेत्र के लोधवारी और कोरचंदामऊ के बीच सई नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल का निर्माण करीब 9.98 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाना है। इस पुल के बन जाने से मुलिहामऊ, जरौला, गोदवारा, अयासपुर डीही, मोहगवां, चकरार, रतंसीपुर, बंदरामऊ, रुस्तमपुर, भदोखर, रायपुर महेरी, भांव, मेजरगंज, कनौली गांव के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों को परशदेपुर राजमार्ग या प्रतापगढ़ हाईवे पर जाने के लिए या तो शारदा सहायक पर बने रिंग रोड या फिर जिला मुख्यालय होकर आना-जाना पड़ता है। पुल बनने से लोगों को समय के साथ धन की बचत होगी।
विज्ञापन

आस्तिक मंदिर पहुंचने की राह हुई आसान
हरचंदपुर। ब्लॉक क्षेत्र में प्रसिद्ध आस्तिक मंदिर में सई नदी के किनारे पर है। सतांव ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को यहां आने के लिए परेशानी होती थी। काफी चक्कर लगाकर जाना पड़ता था। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाने के कई किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ता है। यहां पर पुल बनने से लोगों की दूरी कम हो गई है। साथ ही साथ मंदिर तक पहुंचने की राह भी आसान हो गई है। इस पुल के बनने से मुबारकपुर, लालूपुर खास, ढोढरी, अजमतउल्लागंज, अढोबर समेत अन्य गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। यहां पर पुल का निर्माण करीब 9. 85 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौहनिया घाट पर 10 करोड़ की लागत से बन रहा पुल
सतांव। ब्लॉक क्षेत्र के बथुवाखास-चौहनिया मार्ग पर सई नदी पर स्थित चौहनिया घाट पर करीब 10.99 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल के बनने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। यह पुल हरचंदपुर और सतांव ब्लॉक की सीमा को जोड़ेगा। खाले का पुरवा, सुरुवापुर, बथुवा, देदौर दरीबा, सरैया, चंदी का पुरवा, सनिकामऊ, परमान का पुरवा करीब 15 गांव के लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी। अभी पुल नहीं बने होने से लोगों को कई किलोमीटर चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा था। पुल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

2022 तक तीनों पुलों से शुरू हो जाएगा आवागमन
अस्तिक मंदिर के निकट निर्माणधी पुल का कार्य पूरा हो गया है। पहुंच मार्ग बनाया जाना है। इसके अलावा कोरचंदामऊ और चौहनिया में पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। 2022 तक इन तीनों पुलों का निर्माण कार्य पूरा कराकर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा। इसके लिए काम तेजी से कराया जा रहा है।
- पीसी त्रिपाठी, सहायक अभियंता सेतु निर्माण इकाई प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed