फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Breathing stopped due to chest pain, eight admitted

Raebareli News: सीने में दर्द से थमी सांस, आठ भर्ती

Fri, 24 Oct 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Breathing stopped due to chest pain, eight admitted
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लगी मरीजों की भीड़।
रायबरेली। सीने में दर्द उठने के बाद बृहस्पतिवार को अधेड़ की सांसें थम गईं। आठ से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। बेड पर सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण मरीजों को प्राणवायु मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन प्लांट को ठीक कराने में नकारा रवैया अपनाए है।
विज्ञापन


भदोखर क्षेत्र के मेजरगंज गांव निवासी जितेंद्र प्रताप (50) पुत्र संपतलाल को गत बुधवार की रात सीने में दर्द उठने से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह अधेड़ की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सीने में दर्द उठने के बाद ध्रुव (4), आभा गुप्ता (60), शांती देवी (67), विश्वनाथ (55), मोहित कुमार (32), उड्डनलाल (60) समेत आठ से अधिक मरीजों को भर्ती करके इजाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट के ठीक न होने के कारण बेडों तक प्राणवायु न पहुंचने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सांस की समस्या के साथ ही अन्य रोगियों को कंसंट्रेटर के भरोसे जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्लांट के ठीक न होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी सांस व सीने में दर्द के काफी मरीज पहुंचे। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि मौसम में बदलाव होने के बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। इसके अलावा दिवाली पर पटाखों के कारण समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुखार के 22 से अधिक मरीज भर्ती
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को बुखार के 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। संजीत कुमार (18), काव्या (6), सोनी (38), शांती (47), उमेश कुमार (38), अंतिमा (16), रामू (28), अर्श (12), शिवलाल (57), अभय (18) समेत अन्य मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि माैसम बदल रहा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। सीने में दर्द, बुखार, जुकाम, उल्टी-दस्त की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक के पास पहुंचकर इलाज कराएं। इसमें कतई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed