फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Break the seal of the house builder had begun construction

भवन की सील तोड़ बिल्डर ने शुरू कराया निर्माण

Fri, 02 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 02 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Break the seal of the house builder had begun construction
बिल्डिंग की सील तोड़ बिल्डर ने शुरू कराया काम - फोटो : अमर उजाला
अवैध निर्माण के खिलाफ आरडीए एक तरफ अभियान चलाकर बिल्डिंगों को सील करने में लगा है। वहीं बेखौफ बिल्डर कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए सील तोड़कर निर्माण करा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण कैनाल रोड पर चल रहे निर्माण से मिल रहा है। आरडीए दफ्तर के महज चंद कदम की दूरी पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं अफसरों को कानोंकान खबर भी नहीं लग रही है।
विज्ञापन


बीती 28 नवंबर को आरडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर सहायक अभियंता ए. अहमद, विश्वनाथ की अगुवाई में पांच निर्माणाधीन बिल्डिंग सील किया गया था। कैनाल रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग भी शामिल है। टीम के जाने के बाद ही बिल्डर ने सील को तोड़कर कार्य शुरू करा दिया। सूचना पर अवर अभियंता एसके दीक्षित ने पहुंचकर काम को रोकवा भी दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद बिल्डर एक बार फिर काम करवाने लगा है। लगातार तीन दिन से काम चल रहा है। निर्माण कार्य को रोकवाने की किसी ने कोई कदम नहीं उठाया है। वहीं आरडीए अफसर इससे पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सील को तोड़कर निर्माण कराने की जानकारी नहीं है। सूचना मिली है, जोन के अवर अभियंता को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो निर्माणकर्ता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। -एसके सिन्हा, एक्सईएन, आरडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed