फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Booth Agents clean chit to 30 villagers Case

बूथ एजेंटों को क्लीनचिट 30 ग्रामीणों पर केस

Sun, 18 Oct 2015 10:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
वहीं गांव के ही छह नामजद और 24 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में एफआईआर की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दहशत में आए पुरुष घर परिवार छोड़ कर गांव से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही दिखाई दिए। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान के दौरान शनिवार को प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर के बूथ संख्या 57 पर जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


फर्जी वोटिंग की अफवाह फैलाकर मतपेटी में पानी डालने का प्रयास किया गया था। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे डीएम एसपी गंगवार और एसपी श्रीकांत के निर्देश पर पुलिस ने आधा दर्जन बूथ एजेंटों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात सभी बूथ एजेंटों को पुलिस ने छोड़ दिया। बूथ एजेंटों को क्लीन चिट देने के बाद एसओ पवन त्रिवेदी ने गोविंदपुर के ही मुनेश कुमार, चंद्रेश, वीरेंद्र, अशोक, कल्लू, अखिलेश के अलावा करीब 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला पंजीकृत होने की सूचना गांव पहुंची तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के युवा और बुजुर्ग समेत सभी पुरुष घर और परिवार छोड़ कर पलायन कर गए। बस महिलाएं और बच्चे ही बचे हैं।

रविवार को गांव की गलियों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। थानेदार का कहना है कि बूथ एजेंटों को हिरासत में लिया गया था। पूछतांछ के बाद प्रथम दृष्टया सभी बूथ एजेंट निर्दोष पाए गए।


इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया। मतदान केंद्र पर हंगामा करने वालों छह लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। इन छह पर नामजद और दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed