{"_id":"6ae4dfb6fff93cdc7c07933d","slug":"bolero-overturns-while-trying-to-avoid-a-speed-breaker-transporter-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1032-171117-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ब्रेकर से बचने में पलटी बोलेरो, ट्रांसपोर्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ब्रेकर से बचने में पलटी बोलेरो, ट्रांसपोर्टर की मौत
Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
परसदेपुर चौकी क्षेत्र के निनावां गांव के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो।
परशदेपुर। फतेहपुर से घर लौटते समय ब्रेकर से बचने के लिए ब्रेक लगाने पर बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक ट्रांसपोर्टर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे परशदेपुर-अठेहा मार्ग पर निनावां गांव के पास हुई।
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी प्रदीप शुक्ला (40) ट्रक चलवाते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई नन्हे शुक्ला और प्रमोद कुमार के साथ किसी काम से फतेहपुर गए थे। देर शाम तीनों बोलेरो से घर लौट रहे थे। निनावां गांव के पास ब्रेकर देखकर प्रदीप ने ब्रेक लगाई तो बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घायल नन्हे और प्रमोद को डीह सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ यादुवेंद्र पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।