फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Boiling water thrown on two girls, scorched

दो बच्चियों पर फेंका खौलता पानी, झुलसीं

Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Boiling water thrown on two girls, scorched
रायबरेली में सोमवार को डीह थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ महिला। इसी बच्ची पर फेंका गया खौलत - फोटो : RAIBARAILY
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को घरेलू विवाद में जेठानी और देवरानी आमने-सामने आ गई। जेठानी ने बेटी के साथ मिलकर न सिर्फ देवरानी की पिटाई की, बल्कि उसकी दो मासूम बच्चियों पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इससे दोनों बच्चियां झुलस गईं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों बच्चियां माथे के पास झुलस गईं। देवरानी की तहरीर पर पुलिस ने जेठानी और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के पोठई गांव की रहने वाली अनीता पत्नी राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रागिनी (3), आरोही (4) के ऊपर जेठानी आशा पत्नी विनोद ने घरेलू रंजिश के चलते खौलता पानी डाल दिया। इससे उसकी बेटियां झुलस गईं। आरोप हैै कि विरोध करने पर जेठानी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर उनकी पिटाई भी कर दी। इससे उन्हें भी गंभीर चोटें आई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपी महिला व उसकी बेटी के खिलाफ सख्त की कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। थानेदार रवींद्र सोनकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आशा और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed