फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Body of missing woman found in canal , police stopped lifting corpse, commotion

आठ दिन से लापता महिला का नहर में मिला शव, पुलिस को लाश उठाने से रोका, हंगामा

Wed, 05 Feb 2020 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found in canal , police stopped lifting corpse, commotion
रायबरेली में मंगलवार को भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव के निकट शरदा सहायक नहर में महिला का शव - फोटो : RAIBARAILY
आठ दिन से लापता महिला का नहर में मिला शव
विज्ञापन

परिवारीजन और क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को लाश उठाने से रोका, हंगामा
जमीन के विवाद हत्या करने का आरोप
रायबरेली। आठ दिन पहले लापता एक महिला का शव मंगलवार को शारदा नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिवारीजन और क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। विरोध में जमकर हंगामा किया। वन विभाग में तैनात एक कर्मचारी समेत अन्य लोगों पर जमीन के विवाद में महिला की हत्या करके शव को नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत की। सीओ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई करके न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस पर एक घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
भदोखर थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी रामप्यारी (50) 29 जनवरी को संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। परिवारीजनों का आरोप था कि रामप्यारी जमीन का विवाद होने के बाद भदोखर थाने रिपोर्ट लिखाने निकली थी, तभी लापता हो गई थी। पुलिस महिला की नहर में खोजबीन कराई थी, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया था। मंगलवार सुबह कुचरिया गांव के पास शारदा नहर में एक महिला की लाश लोगों ने देखी तो घटना की सूूचना पुलिस को दी। थानेदार राम आशीष उपाध्याय मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, लेकिन घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने से रोक दिया। वहां पर मौजूद लोग हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने पर सीओ सदर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। कार्रवाई का भरोसा देकर सीओ ने लोगों को शांत कराया। मृतका के बेटे विनय यादव का आरोप है कि वन विभाग में तैनात एक कर्मचारी समेत अन्य लोगों ने जमीन के विवाद में उसकी मां की हत्या करके शव को नहर में फेंका है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा नहर में महिला का शव मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मौैके पर पहुंचा बेटा विनय यादव मां का शव देखते ही रो पड़ा। उसका कहना था कि जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा था। सम्पूर्ण समाधान दिवस से लेकर अफसरों तक से प्रकरण की शिकायत की थी, लेकिन मामले में ध्यान नहीं दिया गया। वहीं बेटे राहुल यादव, जितेंद्र यादव भी मां की मौत से गमजदा हैं।

लापता महिला का शव शारदा नहर में मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिवारीजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।- गोपीनाथ सोनी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed