फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Board exam

बोर्ड परीक्षा : सात जोन और 20 सेक्टर में बांटा जिला

Wed, 16 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Board exam
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जिले को सात जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए हैं, जो अपने क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे। सभी 103 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं, जिन्हें परीक्षा शुरू होने से एक घंटे केंद्रों पर पहुंचना होगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल तक दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन

जिले के 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 332 माध्यमिक विद्यालयों के 65,143 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 35,292, इंटरमीडिएट के 29,851 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सात जोनल मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी 103 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
बांट दी गईं कॉपियां, अब आए प्रवेश पत्र
जिले में बनाए गए सभी 103 परीक्षा केंद्रों को सादी उत्तर पुस्तिकाएं बांटी जा चुकी हैं। एक हफ्ते तक डीआईओएस कार्यालय में तहसील क्षेत्रवार परीक्षा केंद्रों को बुलाकर कॉपियां दी गईं। बुधवार को प्रवेश पत्र भी डीआईओएस कार्यालय आ गए, जिनका वितरण कार्य शुरू करा दिया गया है। होली की छुट्टी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र मिलने लगेंगे।
बैठक में सबको समझाई जिम्मेदारी
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर प्रमुख जिम्मेदारी निभाने वाले अफसरों की बुधवार को जीआईसी सभागार में बैठक बुलाई गई। शाम को हुई इस बैठक में सभी जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक भी शामिल हुए। एडीएम अमित कुमार ने सभी को उनकी जिम्मेदारी समझाई। कहा कि हर हाल में नकलविहीन परीक्षा कराना है। इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीआईओएस ओमकार राणा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना है। प्रश्नपत्र होली बाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इन्हें परीक्षा केंद्रों में डबल लॉक में रखा जाना है। कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा, ताकि परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed