फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Blow up Abir-Gulal, all drowsy

खूब उड़ा अबीर-गुलाल, सभी सराबोर

Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Blow up Abir-Gulal, all drowsy
गुलाल जमकर बरसे - फोटो : अमर उजाला
होली जिले भर में हर्षोल्लास के साथ सोमवार को मनायी गयी। रंगों की बौछार के बीच बच्चों और युवकों की टोलियों ने खूब हुड़दंग किया। अलग-अलग ग्रुप में युवाओं की टोलियां जिधर से निकली, लोगों को रंग से सराबोर कर दिया। शहर के प्रमुख चौराहों पर युवाओं की टोलियों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे, रतापुर चौराहे, सिविल लाइंस चौराहे, मोटल तिराहे, घंटाघर चौराहे व पुलिस लाइन चौराहे आदि स्थानों पर युवकों का सुबह से ही जमावड़ा लग गया। डीजे पर होली गीतों के बीच युवाओं ने जमकर नृत्य भी किया।
विज्ञापन


बच्चों की टोलियां हाथ में पिचकारी लेकर निकल पड़ीं। जो जहां दिखा, वहीं पर उसे रंग से सराबोर कर दिया। कहीं पर ढोल नगाड़ों के साथ निकली टोलियों ने कई जगह पर एकत्रित होकर डांस भी किया। शहर के हर इलाके से आने वाली टोलियां घंटाघर चौराहे पर जमकर रंग खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर लोगों ने एक-दूसरे तक के कपड़े भी फाड़ डाले। इसी तरह जगह-जगह टोलियों में निकले लोगों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। होली पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। हुड़दंगियों का नकेल कसने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

गोरा बाजार, सिविल लाइंस, पुलिस लाइन, रतापुर, नेहरू नगर, मुंशीगंज समेत सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बाइक पर दो से अधिक बैठकर चलने वालों को फटकार लगाने के बाद छोड़ दिया गया।


सुबह रंग खेलने के बाद शाम को लोग परिवार समेत घरों से निकल पड़े। रिश्तेदारों, मित्रों के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं चिप्स पापड़ के साथ गुझिया का स्वाद छका। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। घरों में लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed