फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Blood shed in Amethi, in Bibiapur assault, five injured

अमेठी में खून खराबा, बिबियापुर में मारपीट, पांच घायल

Wed, 14 Oct 2015 12:42 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
इसमें पांच लोग घायल हुए। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र में लाइन में लगने के बाद भी मतदान न कराए जाने से ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजी, जिससे दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन


तिलोई तहसील के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र बिबियापुर मजरे नवावां पर वोट पड़ रहे थे। 80 वर्षीय वृद्धा जन्नत को वोट डलवाने के लिए उसका दामाद निसार लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन


एक एजेंट ने यह कहते हुए दामाद को जाने से मना कर दिया कि सिर्फ वृद्धा बूथ के अंदर जाएगी। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। जानकारी होने पर जन्नत के पक्ष के लोग आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में हसीम, लाल मोहम्मद, निसार, मुबारक, ईजाद घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल ईंजाद का सीएचसी मोहनगंज में इलाज कराया गया।

सूचना मिलने पर एसडीम  तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ मधुबन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए फोर्स और बुला ली गई।

घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। अधिकारियों ने मामला शांत कराकर मतदान कराया। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के महिया सिंदुरिया ग्राम पंचायत के माठा प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर 300 मीटर दूरी पर महिला रामदुलारी का होटल चल रहा था।

बिना किसी वजह के पुलिस ने महिला का होटल तहस-नहस कर दिया। यही नहीं कड़ाही में खौल रहे दूध को बाहर फेंक दिया। खौलता दूध उसके पैर में पड़ गया, जिससे वह झुलस गई।

इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उपनिरीक्षक रणजीत सिंह व राम बहादुर सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

इससे आधा घंटे मतदान बाधित रहा। इसी ब्लॉक में दूसरी घटना खारा स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक बूथ पर हुई। मतदाता रामपाल पुत्र राम गरीब का वोट किसी ने दूसरे ने डाल दिया था।

जब वह मत डालने पहुंचा तो उसे मना कर दिया गया। एजेंट फर्जी मतदान की शिकायत करने लगे। इस पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी ने एजेटों के साथ गालीगलौज कर दी। तो हंगामा हो गया।


किसी तरह एजेंटों को शांत कराया गया। उधर, तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र दयानंद इंटर कॉलेज गोकुला में पांच बजने पर मतदान बंद कर दिया गया।

बिराज गांव के मतदाताओं का आरोप था कि वे लाइन में लगे थे। बावजूद मतदान कराने से मना कर दिया गया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजी, जिसमें विद्या सागर यादव, रामलखन घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed