{"_id":"6851bc90c50fd360c409c5e4","slug":"blocks-of-four-ados-and-42-panchayat-secretaries-changed-raebareli-news-c-101-1-slko1033-135262-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार एडीओ व 42 पंचायत सचिवों के ब्लॉक बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार एडीओ व 42 पंचायत सचिवों के ब्लॉक बदले
Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए कार्यरत 42 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों का ब्लॉक बदल दिया गया है। इसके अलावा चार एडीओ (आईएसबी) के तबादले भी एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉकों में कर दिया गया है। सभी को नए ब्लॉकों में जॉइन करके काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
पंचायत सचिवों के तबादले के बाद अब क्लस्टरों का नए सिरे से आवंटन होगा। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होंगे। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने एडीओ (आईएसबी) हरनरायण सिंह को सलोन से बछरावां, धर्मेंद्र श्रीवास्तव को लालगंज से डीह, राम मिलन को डीह से सलोन और अखिलेश सिंह को जगतपुर से सरेनी भेजा है।
ग्राम विकास अधिकारी अशोक साहू को गौरा से सतांव, अनुज कुमार को डलमऊ से गौरा, पुष्पराज को खीरों से राही, वैभव मिश्रा को महराजगंज से राही, गोविंद प्रसाद को सतांव से ऊंचाहार, देवेंद्र कुशवाहा को डलमऊ से सतांव, शिशिर कुमार सिह को डीह से हरचंदपुर, रामेश्वर गुप्ता का डीह से ऊंचाहार, सुमित कुमार को लालगंज से खीरों समेत 23 ग्राम विकास अधिकारियों के ब्लॉक बदल दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा डीपीआरओ ने 23 ग्राम पंचायत अधिकारियों के ब्लॉक बदल दिए। सभी को नए ब्लॉकों में जॉइन करके काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। पंचायत सचिवों के ब्लॉक बदलने के बाद अब क्लस्टरों में नए सिरे से पंचायत सचिवों की तैनाती की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका है। डीपीआरओ का कहना है कि जल्द ही डीएम से अनुमोदन लेकर क्लस्टरों में पंचायत सचिवों की तैनाती की जाएगी, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित न हो।