फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP MLA's condition worsens, Lucknow refer, 28 infected

भाजपा विधायक की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर, 28 संक्रमित

Wed, 14 Oct 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA's condition worsens, Lucknow refer, 28 infected
रायबरेली। कोरोना संक्रमित बछरावां से भाजपा विधायक रामनरेश रावत को सांस लेने की समस्या होने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया है। विधायक दो दिन पहले संक्रमित हुए थे। उन्हें बाराबंकी जिले में होम आइसोलेट कराया गया था। वहीं जिले में मंगलवार को सहायक सूचना निदेशक समेत 28 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विधायक की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज गौतम ने बताया कि सोमवार रात सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने पर उन्हें बाराबंकी के ही हिंद हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां ठीक से इलाज नहीं किया गया। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद इलाज शुरू किया गया। इसके बाद विधायक को मंगलवार को लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में मंगलवार को सहायक सूचना निदेशक समेत 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊंचाहार, पुलिस लाइंस चौराहा, विष्णुनगर, नसीराबाद, माएमऊ, कन्नावां, इंदिरानगर व बेहटाकला आदि क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों को इलाज के लिए एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 63 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। महराजगंज तहसील परिसर में एक संविदा कर्मी के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 32 लोगों की एंटीजन जांच की। जिसमें तहसील के दो सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो तथा एक लेखपाल भी संक्रमित मिला। इस पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने तहसील बंद कर परिसर में सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया है।

इसके अलावा सलेथू गांव में भी 29 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया है। तहसील को दो दिन के लिए बंद कराया गया है। सीएचसी जगतपुर में मंगलवार को एंटीजन किट के जांच में एक युवक पॉजिटिव मिला। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मायेमऊ गांव के रहने वाले 18 वर्षीय युवक के संक्रमित होने के बाद उसे एल-1 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed