फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bjp leader son arrest

भाजपा नेता का बेटा अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader son arrest
सलोन कोतवाली में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को भाजपा नेता के बेटे का अवैध शस्त्र के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुुआ।
विज्ञापन

मामला जानकारी में आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इसे अब किसी ने वायरल किया। भाजपा नेता के बेटे के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुुआ था। मामला जानकारी आने पर प्रकरण की जांच कराई गई।
जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में जो युवक दिख रहा है, उसका नाम फरदीन अली है। फरदीन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सलोन मंडल अध्यक्ष शेर अली का बेटा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता के बेटे को दबोच लिया गया। भाजपा नेता के बेटे के पास से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अवैध शस्त्र के साथ युवक का वीडियो वायरल
सतांव। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार को अवैध शस्त्र के साथ एक युवक को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो में युवक एक कुर्सी पर बैठा और हाथ में तमंचा लिए हुए है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जो युवक दिख रहा है, उसका नाम मनोज है। युवक गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के जजेहटा गांव का रहने वाला है। थानेदार बृजेश कुुमार राय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed