{"_id":"56f42d1b4f1c1bf13bf14d24","slug":"bikes-in-the-collision-the-two-young-men-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों में भिड़ंत, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों में भिड़ंत, दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 24 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में गुरुवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी शिव कुमार (20) अपने साथी शिवरतन (21) ऊंचाहार कस्बे से बिंदागंज की तरफ जा रहे थे। चड़रई चौराहा पर सामने से आ रहे बाइक सवार जयकरन (21) निवासी लालजी का पुरवा थाना जगतपुर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी तेज थी कि शिव कुमार और जयकरन ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि घायल शिवरतन को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। एसओ जीडी शुक्ला का कहना है कि दोनों मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे। तहरीर मिलने पर मामले की एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सलोन कोतवाली क्षेत्र के मानाहार मजरे सोनभद्रा गांव निवासी दिनेश यादव (28) होली मिलने ऊंचाहार गया था। दोपहर बाद दिनेश बाइक से घर लौट रहा था।
ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर जोकहा पुल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार जयशंकर (25) निवासी पूरे बैसन थाना मिल एरिया से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान सलोन की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने भी दिनेश को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश यादव की मौत हो गई, जबकि जयशंकर घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया। घायल जयशंकर को एनटीपीसी अस्पताल के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक दिनेश किसानी करता था। कोतवाल बीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।