फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike skids, brother-in-law, sister-in-law and innocent injured

Raebareli News: बाइक फिसली, जीजा-साली व मासूम घायल

Fri, 24 Apr 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bike skids, brother-in-law, sister-in-law and innocent injured
सतांव। रायबरेली - गुरूबख्शगंज मार्ग पर ढकिया चौराहे के निकट बृहस्पतिवार को सड़क पर मवेशी आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साली व बच्ची घायल हो गए। सभी को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उन्नाव जनपद के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पुरवा कस्बा निवासी वकील अहमद (47) बृहस्पतिवार की सुबह अपनी साली रेशमा बानो (32) पत्नी दिलावर को बाइक पर बैठा कर ऊंचाहार कोतवाली के ऊंचाहार कस्बा स्थित घर छोड़ने जा रहे थे। बाइक पर रेशमा के साथ उसकी तीन वर्ष की बेटी आलिया भी थी। गुरुबख्शगंज से गुरूबख्शगंज मार्ग पर स्थित ढकिया चौराह के आगे उनकी बाइक के सामने मवेशी आ गया। इस कारण वकील अहमद की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।
विज्ञापन


हादसे में रेशमा व वकील को गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्ची आलिया सुरक्षित बच गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि हादसे में घायल वकील अहमद व रेशमा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed