{"_id":"61b39f9a07662310d712ec9e","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-uncontrollable-vehicle-collision-raibaraily-news-lko6083656148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक लोगों के घरों में टाइल्स लगाता था। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
गुरुबख्शगंज के अटौरा निवासी अंकित (21) अपने नाना सत्य नारायण निवासी खागीपुर सड़वा के यहां रहता था और यहीं पर रहकर घरों में टाइल्स लगाता था।
सुबह वह बाइक से सांडबरा गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है।