{"_id":"5f32db598ebc3e3d032f8bad","slug":"bike-rider-collided-with-standing-truck-death-raibaraily-news-lko534753515","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ा बाइक सवार ठेकेदार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ा बाइक सवार ठेकेदार, मौत
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। प्रतापगढ़ के बड़हुआ मजरे नानौती थाना उदयपुर निवासी रामनाथ सरोज (32) पुत्र सुंदर सरोज ऊंचाहार में सड़क निर्माण कार्य में श्रमिकों का ठेकेदार था।
सोमवार रात कार्य समाप्त करके वो बाइक से घर जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे पक्सरावां के समीप खड़े ट्रक के पीछे टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भतीजे शिवमूर्ति सरोज की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।