फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike falls into a pothole on the service road of Ganga Expressway

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के गड्ढे में गिरी बाइक

Mon, 04 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 04 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into a pothole on the service road of Ganga Expressway
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार सुबह हादसा हो गया। उमरामऊ गांव के पास गड्ढे में बाइक गिरने से सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर रूप होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डलमऊ के पूरे दुबे मजरे बलीपुर गांव निवासी शिव प्रकाश शुक्ला (35) अपने बड़े भाई महेंद्र शुक्ला (40) के साथ बाइक से रविवार सुबह एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में एक्सप्रेसवे पर उमरामऊ गांव के पास सर्विस रोड पर बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चला रहे शिवप्रकाश ने हेलमेट पहन रखा था। झटका लगने पर हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा। उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद राहगीरों ने फौरन उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



धंसी सड़क बन रही हादसों की वजह
उमरामऊ गांव के पास सर्विस रोड का हिस्सा धंस गया है। यहां गहरा गड्ढा बन गया है। तेज रफ्तार वाहन अक्सर यहां फंस जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई लोग यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। दो दिन पहले बाइक पर बैठी एक महिला उछलकर सड़क पर गिर गई थी और गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed