{"_id":"6a529e36f095b696750b7362","slug":"bike-crashes-into-stationary-pickup-truck-father-and-son-killed-raebareli-news-c-101-1-slko1031-162514-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खड़े पिकअप से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खड़े पिकअप से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत
Sun, 12 Jul 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सवैया हसन गांव के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद रोते बिलख
ऊंचाहार। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सवैया हसन गांव के निकट शनिवार को एक बेकाबू बाइक खड़े पिकअप से टकरा गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पिता-पुत्र हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
रामचंद्रपुर गांव निवासी सतीश नाई (25) गांव के पास सड़क पर सैलून की दुकान चलाते थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से अपने पिता दिलीप (48) को लेकर कंदरावां गांव स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने गए थे। बताते हैं कि शाम को गैस सिलिंडर लेने के बाद पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर सवैया हसन गांव के पास पहले से बाइक अनियंत्रित होकर पहले खड़ी पिकअप में टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दिलीप की पत्नी ने जब पति व बेटे की मौत की खबर सुनी तो बेहोश हो गई। होश आया तो दहाड़े मारकर रोने लगी। उनका करुण क्रंदन सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना से गांव के लोग दुखी हैं।
विज्ञापन
ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि सवैया हसन गांव के पास चालक पिकअप खड़ी कर दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान बाइक पिकअप से टकरा गई और पिता-पुत्र की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।