फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike collides with truck, youth dies

Raebareli News: ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 31 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 31 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck, youth dies
सतांव में ठकुराइन खेड़ा मजरे कृष्णपुर ताला गांव में हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़।
सतांव। गुरुबख्शगंज के बांदा-बहराइच मार्ग पर स्थित ठकुराइन खेड़ा मजरे कृष्णपुर ताला गांव के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र के गांव उर्वी खेड़ा मजरे अहेसा निवासी राम प्रसाद (36) पुत्र रामनिधि बाइक से बछरावां से गुरुबख्शगंज की ओर जा रहे थे। राम प्रसाद बाइक लेकर बांदा - बहराइच मार्ग पर स्थित ठकुराइन खेड़ा मजरे कृष्णपुर ताला गांव में अन्नपूर्णा भवन के पास पहुंचे।
विज्ञापन


तभी गुरुबख्शगंज की ओर से बछरावां की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। इसमें राम प्रसाद बाइक से उछल कर ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना भिजवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राम प्रसाद ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा। घटना के बाद भाग रहे ट्रक में पुलिस ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed