{"_id":"67f4231cdc1da28ef405d3ca","slug":"bike-collides-with-dumper-young-man-dies-two-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-130542-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल
Tue, 08 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार इलाके में सोमवार भोर करीब चार बजे विंध्याचल से दर्शन करके घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक डंपर से टकरा गए। उन्हें बचाने के चक्कर में डंपर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युव व डंपर चालक को घयलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सलोन इलाके डाकपुर मजरे उमरन गांव निवासी बृजेश (21) पुत्र अमृतलाल गांव के सागर (18) पुत्र पप्पू के साथ बाइक से रविवार को विंध्याचल दर्शन करने गए थे। रात में ही दोनों घर लौट रहे थे। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर बहेरवा गांव के पास मिट्टी लदे डंपर से बाइक टकरा गई। टक्कर तेज होने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
वहीं, डंपर सड़क पर ही पलट गया। घटना में दोनों युवकों के अलावा डंपर चालक राजस्थान प्रांत के जयपुर निवासी रावेंद्र सिंह (39) को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से बृजेश व सागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बृजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
बीच सड़क में डंपर पलटने से कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस कर्मियों ने हाइड्रा व जेसीबी के सहारे डंपर को सड़क से हटवाया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।