फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike collides with cattle; youth dies

Raebareli News: मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 11 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 11 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle; youth dies
रायबरेली। सेमरी क्षेत्र के ग्राम सेमरी चौराहे के कानपुर रोड निकट सेमरी चौकी के आगे उन्नाव-लालगंज मुख्य मार्ग (एनएच-31) पर सोमवार रात मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और दो वर्षीय बेटी को मामूली रूप से जख्मी हो गए। सलोन क्षेत्र के गढ़ी जमीर्व खुर्द निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र गेंदालाल कानपुर में पत्नी सोनिया और दो वर्षीय बेटी के साथ रहकर निजी नौकरी करते थे।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब आठ बजे वह पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। सेमरी चौराहे के पास त्रिवेणी काशी महाविद्यालय के सामने अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। हादसे में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची सेमरी चौकी पुलिस ने घायलों को खीरों अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने शैलेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी सोनिया समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अज्ञात वाहन की
विज्ञापन


टक्कर से युवक गंभीर घायल
सतांव। रायबरेली - लालगंज मार्ग पर सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अनिल कुमार (32) पुत्र शिव कुमार, पूरे हिमाचल मजरे सुल्तानपुर खेड़ा गांव का निवासी है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जरिया गांव के पास पैदल घर जाते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया। चिकित्सक जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि युवक बेहोश था और उसके सिर में गंभीर चोट थी। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी देर से मिली है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed