फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike and Bolero collide, eight injured

Raebareli News: बाइक और बोलेरो टकराए, आठ घायल

Wed, 30 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 30 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike and Bolero collide, eight injured
सलोन में हादसे के बाद खाईं में पलटी बोलेरे।
सलोन (रायबरेली)। कस्बे के किराना व्यवसायी संतोष गुप्ता के पुत्र चंदन गुप्ता मंगलवार सुबह बाइक से अतागंज उसरी जा रहे थे। रायबरेली जौनपुर हाईवे के बाईपास के निकट जैसे ही चंदन बाइक लेकर लिंक रोड से सड़क पर चढ़े, तभी रायबरेली की तरफ से आ रही एक बोलेरो की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन


चंदन और बोलेरो सवार संतोष यादव निवासी पीरुपुर थाना अंतू, सुमन यादव उनके पति रामराज और पुत्र अमित यादव, अशफाक, चालक राजकुमार निवासी कीरतपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़, अजय कुमार निवासी करीमपुर थाना कन्नौज घायल हो गए। ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे घायलों को वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन


सभी घायलों को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया। चंदन की हालत नाजुक होने पर उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया है। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि बोलेरो सवार कानपुर से लौट रहे थे। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed