फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BEO stops salary of 14 headmasters for not attending meeting

बैठक में न आने पर 14 हेडमास्टरों का बीईओ ने रोका वेतन

Sat, 28 Nov 2020 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
BEO stops salary of 14 headmasters for not attending meeting
रायबरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र महराजगंज में आयोजित कायाकल्प की मासिक बैठक में शामिल न होने पर 14 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का नवंबर महीने का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। महराजगंज के बीईओ सुरेश कुमार ने मामले में बीएसए को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

बीआरसी महराजगंज में कायाकल्प योजना को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्राथमिक स्कूल पुरानी बाजार के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार सिंह, प्राथमिक स्कूल लोनार के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह, प्राथमिक स्कूल बरीबरा के प्रधानाध्यापक शबनम अंसारी, प्राथमिक स्कूल नारायणपुर की प्रधानाध्यापक ऊषा, प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक गुलाम मुस्तफा, प्राथमिक स्कूल मझिगवां की प्रधानाध्यापक पूनम लता, प्राथमिक स्कूल बलईमऊ के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, प्राथमिक स्कूल आलिमगंज के प्रधानाध्यापक अंकित यादव, प्राथमिक स्कूल जुगराजपुर के प्रधानाध्यापक जियाउल इस्लाम, प्राथमिक स्कूल डेपारमऊ की प्रधानाध्यापक ज्योति चौधरी, प्राथमिक स्कूल सेमरपहा की प्रधानाध्यापक ममता सिंह, प्राथमिक स्कूल सलेथू की प्रधानाध्यापक मीनाक्षी पांडेय और प्राथमिक स्कूल कैंड़ावा के प्रधानाध्यापक बिंदा प्रसाद शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

बीईओ सुरेश कुमार का कहना है कि बीएसए को पत्र भेजकर नवंबर महीने का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed