{"_id":"614cc4248ebc3efa84798248","slug":"beaten-up-a-girl-student-raibaraily-news-lko596941245","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा तीन की छात्रा को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा तीन की छात्रा को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में कक्षा तीन की छात्रा को एक शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सुुल्तानपुर मजरा हाजीपुर निवासी लवलेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी महक प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में कक्षा तीन की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल के शिक्षक ने महक को बेरहमी से मारापीटा है जिससे उसे कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा है। शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि रंजिश के कारण उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उसने बच्ची की पिटाई नहीं की है।
खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज सुरेश कुमार का कहना है कि छात्रा के पिता से बराबर घटना की जानकारी देने के लिए संपर्क किया जा रहा है लेकिन अभिभावक मिलने से कतरा रहे हैं। स्कूल में बच्चों और रसोइयों से पूछा गया है तो उन्होंने ऐसी किसी घटना होने से इंकार किया। कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जा रही है।