{"_id":"5d28e34b8ebc3e6cb66e7c29","slug":"be-vigilant-about-your-safety-help-girls-get-help-raibaraily-news-lko4703727102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें बालिकाएं, लें पुलिस की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें बालिकाएं, लें पुलिस की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सलोन कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सिटीजन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बालिका सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम हुए। जिनमें बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर कहीं भी कोई दिक्कत आए तो तुरंत पुलिस को कॉल करें, पुलिस उनकी हरसंभव मदद करेगी।
सिटिजन पब्लिक इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने कहा कि बालिकाओं को कभी अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। हर कठिनाई का सामना करना चाहिए। एसपी ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है, बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद जागरूक होना होगा।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बालिका सुरक्षा का संदेश दिया। जीजीआईसी में महिला शक्ति केंद्र की समन्वयक पूजा शुक्ला, सुषमा कश्यप, महिला हेल्पलाइन की साधना देवी, सलोन कोतवाली की आरक्षी रंजना यादव, सावित्री यादव, एसआई मनोज कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताए।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, प्रभारी कोतवाली राम आशीष उपाध्याय, प्रधानाचार्य मिथिलेश शुक्ला, प्रबंधक राकेश शुक्ला, विनोद त्रिपाठी, सीपी शुक्ला, अरीबा अरशद, बबलू मिश्र आदि मौजूद रहे। धरई के हजरत फातमा बालिका हाईस्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। जनता विद्यालय पूरे पांडेय में एंटी रोमियों प्रभारी हरिश्चंद्र यादव, आरक्षी शिवानी, सुजाता ने शोहदों से बचने के लिए बालिका सुरक्षा अभियान की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि रास्ते में कोई परेशान करता है या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है तो इसे छिपाए नहीं, अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य को खुलकर बताएं। घबराने के बजाए जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। प्रधानाचार्य अवध प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक त्रिवेदी, संजय सिंह, पुत्तीलाल गुप्ता, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमसापुर में नसीवबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालिका को पुलिस और हेल्पलाइन से संबंधित मोबाइल नंबर याद रहने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कॉल कर सकें। एंटी रोमियो दस्ता प्रभारी मृत्युंजय बहादुर ने कई मोबाइल नंबरों की जानकारी देते हुए उनकी उपयोगिता के बारे में बताया।
राजेंद्र बहादुर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में डीह थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने छात्राओं को बताया कि राह चलते कोई परेशान करे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस व परिवारीजनों को दें। किसी अपरिचित को अपनी निजी जानकारी या मोबाइल नंबर न दें। एसआई विकास सिंह ने आत्मरक्षा के उपाय बताए। शिल्पी सिंह ने कहा कि सतर्कता बरतें और आत्मविश्वास को बनाए रखें। प्रबंधक यदुनाथ शरण सिंह, प्रधानाचार्य देवी सिंह, बेबी सिंह, शिल्पी सिंह आदि उपस्थित रहे।