फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bdc

हो गया शपथ ग्रहण समारोह, शपथ लेना ही भूल गए 10 ब्लॉकों के 100 बीडीसी

Fri, 23 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
bdc
रायबरेली। जिले में 20 जुलाई को ब्लॉक प्रमुखों के साथ 10 ब्लॉकों के 100 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ नहीं ली। सबसे अधिक डलमऊ में 34 बीडीसी शपथ लेने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि ये बीडीसी क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में भी शामिल नहीं हुए। हालांकि इन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ब्लॉकों में पहुंचकर ये लोग ब्लॉक प्रमुख से शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पदों का चुनाव होने के बाद बीती 20 जुलाई को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में सभी बीडीसी को शपथ लेने के लिए पहुंचना था, लेकिन 10 ब्लॉकों के 100 बीडीसी शपथ लेने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1301 बीडीसी में 1201 बीडीसी ने ही शपथ ली। डलमऊ में 34, अमावां में 20, दीनशाह गौरा में 17, खीरों में आठ, लालगंज में नौ, शिवगढ़ में चार, हरचंदपुर में तीन, ऊंचाहार में तीन और राही व डीह में एक-एक बीडीसी ने शपथ नहीं ली।

मामले में डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा का कहना है कि शासन से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए दोबारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश नहीं हैं। किन्हीं कारणों से शपथ न ले पाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉकों में पहुंचकर ब्लॉक प्रमुखों से शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed