फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Basant Singh Bagga took the reins of the Gurdwara committee

बंसत सिंह बग्गा को मिली गुरुद्वारा कमेटी की बागडोर

Thu, 25 Feb 2016 11:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की गुरुवार को बैठक हुई। इसमें कमेटी का नया अध्यक्ष चुनने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


हरजीत सिंह सलूजा ने सरदार बसंत सिंह बग्गा के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका सभी ने एक स्वर में समर्थन किया। बोले सो निहाल, सतश्री अकाल की गूंज के साथ ही सर्वसम्मति से बग्गा को अध्यक्ष चुना गया।

संरक्षक सरदार गुरुबक्स सिंह बग्गा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमेटी के उद्देश्य और विचारों चर्चा की। धार्मिक मंत्री सुरेंद्र सिंह मोंगा ने बैठक की कार्यवाही के बारे में बताया।
विज्ञापन


वरिष्ठ लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से 10 दिन में कार्यकारिणी के गठन कर काम शुरू करने को कहा। हरजीत सिंह गांधी ने चुनाव में एकजुटता पर खुशी जताई।

इस दौरान सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी अवतार सिंह छाबड़ा ने एका पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

नई कमेटी का कार्यकाल पांच वर्ष तक होगा। अभी तक लाभ सिंह मोंगा कमेटी अध्यक्ष थे। इस मौके पर हरविंदर सिंह सलूजा, गुरभेज सिंह सलूजा, सोनू गांधी, जोगिंदर सिंह, बेअंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed